देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में बैंकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए ऋण जमा अनुपात को तत्काल बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन जनपदों में सीडी रेशियो मानक से कम है, वहां बैंक नियमित रूप से विशेष शिविरों (लोन कैंप) का आयोजन कर जनता को ऋण उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय जिलों बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में कम ऋण जमा अनुपात होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैंक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इन जिलों में प्रदर्शन सुधारा जाए ताकि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। सीएम धामी ने बैंकिंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करना बैंकों की जिम्मेदारी है कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम नागरिकों और लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से बैंकों के चक्कर न काटने पड़ें और न ही किसी परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता और तेजी लाई जाए।
Trending
राजस्थान में मां की हत्या का सनसनीखेज मामला, बेटी निकली साजिशकर्ता
पिछड़े पर्वतीय जिलों के बैंकिंग संकेतकों में तुरंत सुधार लाने के निर्देश, सीएम धामी सख्त
धार्मिक गबन के खिलाफ धामी सरकार का सख्त रुख, बदरीनाथ मामले में बनेगी कड़ी नजीर
बैंकों की सुस्ती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाराज, कहा- लाभार्थियों को न हो कोई परेशानी
महानगर और जिला अध्यक्षों के साथ वेणुगोपाल की गुप्त मंत्रणा, उत्तराखंड फतह का बनाया रोडमैप
देहरादून जिला प्रशासन एक्शन मोड में, रेड अलर्ट के बीच बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में छुट्टी
रांची में बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच वायु गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटरिंग शुरू, प्रशासन हुआ सख्त
पलामू में प्रभावित भू-स्वामियों और पुलिस प्रशासन के बीच हिंसक टकराव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
बैंकों की सुस्ती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाराज, कहा- लाभार्थियों को न हो कोई परेशानी
- by News Desk
- Jul 09, 2026