नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया। राघव चड्ढा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं। उन्होंने अपनी स्थिति को बेहद तीखे और चुटीले अंदाज में व्यक्त करते हुए खुद को ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ बताया। उनका कहना था कि पार्टी के मौजूदा स्वरूप में वे घुटन महसूस कर रहे थे और यह वही पार्टी नहीं रह गई, जिसके लिए उन्होंने काम किया।
सबसे बड़ी बात यह है कि राघव चड्ढा ने दावा किया है कि उनके साथ आप के दो-तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि इन सांसदों ने उनके समर्थन में हस्ताक्षर भी किए हैं। उनके साथ आने वाले नेताओं में पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इस बीच राजनीतिक हलकों में हलचल उस वक्त और तेज हो गई जब राघव चड्ढा, संदीप सिंह और अशोक मित्तल के बीजेपी दफ्तर पहुंचने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार वे पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वाले हैं। इस घटनाक्रम का सीधा असर संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में देखने को मिला है। अभी तक आप के पास कुल 10 राज्यसभा सांसद थे, जिनमें 7 पंजाब और 3 दिल्ली से थे। लेकिन ताजा इस्तीफों के बाद अब पार्टी की संख्या घटकर महज 3 रह जाएगी। अब राज्यसभा में आप का प्रतिनिधित्व केवल संजय सिंह, एनडी गुप्ता और बलबीर सिंह सिच्चेवाल तक सीमित हो गया है। यह बदलाव पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
Trending
भाजपा का 'महिला हितैषी' कार्ड: विशेष सत्र के जरिए कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करने का प्लान
राघव चड्ढा के इस्तीफे से AAP को बड़ा झटका
नैनीताल आग मामले में सुरक्षा लापरवाही से कर्मी की मौत
कर्मचारियों का कड़ा रुख: एक्सटेंशन कल्चर से विभाग की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता पर पड़ रहा बुरा असर
ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण: आपदा प्रबंधन में तकनीकी और व्यवहारिक ज्ञान से लैस होगी मातृशक्ति और नेतृत्व
बोरवेल में जिंदगी की तलाश: हरिद्वार प्रशासन और एसडीआरएफ के जवान मनोहर को बचाने में जुटे
बिना किसी झिझक के दें 33 सवालों के जवाब: उत्तराखंड में कल से शुरू हो रहा महा-जनगणना अभियान
भाजपा चुनाव प्रभारी का दो टूक जवाब: उत्तराखंड की कमान धामी के हाथों में ही रहेगी सुरक्षित