खेल जगतः हिमाचल प्रदेश पहुंचे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर! हाफ मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित

Spread the love

नई दिल्ली। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश में हाफ मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया। इस हाफ मैराथन का आयोजन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के मार्गदर्शन में भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक तथा क्रीड़ा बोर्ड और यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज के युवा खेलों को अहमियत देते हुए न केवल अपना बेहतर भविष्य बना रहे हैं, बल्कि देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में रूची रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि खेलों से जहां मानसिक और शारीरिक विकास होता है वहीं इससे हमारा भविष्य भी उज्जवल बनता है। कहा गया कि केन्द्र सरकार खिलाड़ियों के हितों में ऐतिहासिक कार्य कर रही है।