बेंगलुरु में आत्मदाह की कोशिश: दंपती ने पेट्रोल छिड़का, तीली नहीं जली, फिर…

Spread the love

बेंगलुरु में नगर निगम का बुलडोजर एक मकान गिराने पहुंचा तो दंपती ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने अफसरों को धमकी दी कि घर गिराया तो वह खुद को आग लगा लेंगे। दंपती ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का। आग लगाने के लिए तीली जलाई, लेकिन नहीं जली। दंपती को आग लगाते देख पुलिस और पड़ोसियों ने मिलकर किसी तरह उन्हें बचाया। पड़ोसियों ने उन पर पानी उड़ेला और उनके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। दरअसल, बेंगलुरु में इन दिनों डिमोलिशन ड्राइव चल रही है, जिसमें शहर के ड्रेनेज को ब्लॉक करने वाले अवैध निर्माणों को ढहाया जा रहा है। इसी ड्राइव के तहत बुधवार को केआर पुरम् के एसआर लेआउट में अवैध निर्माण गिराने के लिए नगर निगम का बुलडोजर पहुंचा था।

आपको बताते हैं शुरुआत से अंत तक पूरा घटनाक्रम। सोना सेन और सुनील सिंह नाम के इस दंपती के घर नगर निगम की टीम पहुंची तो घर की दीवार से सहारे खड़े हो गए और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी देने लगे। इस दौरान पुलिस वाले और पड़ोसी कपल को समझाया कि वह आवेश में आकर कोई कदम न उठाएं। सोना सेन ने उनकी बात नहीं मानी, साथ ही पति और खुद पर बॉटल से पेट्रोल छिड़कती रही। उसने माचिस की तीली निकाली। उसे जलाने की कोशिश की तो वह नहीं जली। तभी ऊपर खड़े कुछ लोगों ने बाल्टी से उन पर पानी डाल दिया। आसपास खड़े लोगों ने पति-पत्नी पकड़कर ऊपर खींच लिया। इसके बाद फायर फाइटर्स ने भी उन पर पानी की बौछार कर दी। लोगों ने नगर निगम के अफसरों से भी अपील की कि वे घर को गिराने की कार्रवाई कुछ देर के लिए रोक दें। इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस ने दोनों को घर के अंदर खींचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर निगम अफसरों का कहना है कि इस दंपती का घर इलाके के उन 6 घरों में शामिल है, जो बरसाती पानी की नाली पर अवैध रूप से बनाए गए हैं। हालांकि, कपल का दावा है कि शहर का प्रशासन उन्हें बेघर करने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि उनके पास अपने घर को वैध बताने के सारे डॉक्युमेंट मौजूद हैं। सितंबर की बारिश में शहर में बाढ़ आ गई थी। सड़कों पर इतना पानी भर गया था कि लोगों को नावों, ट्रैक्टरों और क्रेन में बैठकर ऑफिस जाना पड़ा था। बारिश के चलते पूरे शहर का इन्फ्रास्ट्रक्चर ठप पड़ गया था। इसके बाद ही प्रशासन ने पूरे शहर में अवैध निर्माणों को गिराने का अभियान शुरू किया था।

https://www.youtube.com/watch?v=9Lsbeni2VXI