बड़ी खबरः कर्नाटक में दो समुदाय आए आमने-सामने! महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद तोड़फोड़ व आगजनी, शहर में कल तक धारा 144 लागू

Spread the love

नई दिल्ली। कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केरूर में महिलाओं से छेड़छाड के मामले में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा कि दुकानों में तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी भी हो गई। उधर हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं और शहर में शुक्रवार तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
खबरों के मुताबिक एक समुदाय के युवक यासिन से दूसरे समुदाय के दो भाई अरुण और लक्ष्मण महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर पूछताछ करने लगे। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई और विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद दोनों समुदाय के काफी लोग इकट्ठे हो गए और विवाद के कारण बाजार में झड़प हो गई। कई जगह पर तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी गई।
विवाद के दौरान अरुण और लक्ष्मण को यासिन के लोगों ने चाकू मार दिया था, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। हिंसा के बाद से शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बड़े कार्यक्रम और सभाओं पर रोक लगा दी गई है। स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों समुदाय के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।