बड़ी खबरः नमाज पढ़ने के दौरान मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग! सात लोगों की मौत, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

Spread the love

नई दिल्ली। नाइजीरिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे नमाजियों पर कुछ हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि शनिवार को उत्तर-पश्चिम कडुना राज्य में हथियारबंद लोगों के एक गिरोह द्वारा मस्जिद पर हमला किया गया। इस हमले में कम से कम सात नमाज़ी मारे गए।
कडुना पुलिस के प्रवक्ता मंसूर हारुना ने बताया कि ये हमला राज्य के इकारा के सुदूर साया गांव में शुक्रवार देर रात किया गया था। उस दौरान लोग नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे। हारुना ने कहा कि हमले के दौरान घायल हुए दो अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं जिस गांव में यह हमला हुआ है वहां के एक निवासी हारुना इस्माइल ने बताया कि पांच लोगों को नमाज पढ़ते समय मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई और अन्य दो को गांव के सामुदायिक भवन के भीतर गोली मारी गई। रिपोर्ट के मुताबिक भारी हथियारों से लैस हमलावरों के गिरोह ने पिछले तीन सालों में नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में कहर बरपाया है, हजारों लोगों का अपहरण किया है, सैकड़ों लोगों की हत्या की है और कुछ क्षेत्रों में सड़क मार्ग से यात्रा करना असुरक्षित बना दिया है।