जी-20 समिटः राजधानी ने विश्व के नेताओं के लिए बिछाई रेड कार्पेट! स्पेशल सजावट के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Spread the love

नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी दिल्ली में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि समिट में विश्व के करीब 29 राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय संघ के उच्च अधिकारी, कई देशों के प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय संगठन के 14 नेताओं के भाग लेने की संभावना है। इन सबको ध्यान में रखते हुए दिल्ली को स्पेशल तरीके से जहां सजाया जा रहा है तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा के अन्य भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली की सजावट की बात करें तो दिल्ली को विशेष आकृतियों का फव्वारों और मूर्तियों से सजाया गया है। जिसमें भारतीय इतिहास, पौराणिक कथाओं, कला और संस्कृति का नमूना पेश किया गया है। साथ ही विशेष तरह के पौधे भी लगाए गए हैं। यह सब दिल्ली की लंबी-चौड़ी सड़कों पर देखा जा सकता है। क्योंकि दिल्ली इस सप्ताह जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए लाल कालीन बिछाने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य सिविक एजेंसियां अपने अधीन परियोजनाओं को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं।