बड़ी खबरः POK को लेकर वीके सिंह का बड़ा बयान! कुछ समय इंतजार करें, अपने आप भारत में मिल जाएगा

Spread the love

नई दिल्ली। केन्द्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर कुछ वक्त बाद अपने आप भारत में मिल जाएगा। राजस्थान के दौसा में सिंह ने पीओके के शिया मुसलमानों की भारत के लिए सड़कें खोलने की मांग के बारे में पूछे जाने पर जवाब दिया कि कुछ समय इंतजार करें, पीओके का अपने आप भारत में विलय हो जाएगा। दौसा में बीजेपी की परिवर्तन संकल्‍प यात्रा के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए वीके सिंह ने हिंदुत्व के मुद्दे पर राहुल गांधी की ओर से हाल में दिए गए बयानों को लेकर कहा, ‘जो व्यक्ति भारत में पेंट-टीशर्ट और विदेश में जाकर कुर्ता-पायजामा पहने, उसके लिए क्या कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जनेऊ पहना, मंदिर जाकर घंटी बजाई। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने से पहले नॉनवेज खाकर गए। ऐसे में जिन्हें पता ही नहीं है कि धर्म क्या होता है, उनके लिए कुछ नहीं बोला जा सकता। केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने टोंक के निवाई में G20 के आयोजन स्थल भारत मंडपम में बारिश का पानी भरने को लेकर बयान दिया था। इस पर वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का स्टेटमेंट पढ़कर मुझे लगा कि वे अभी बचकाना ज्यादा हैं। कोई भी व्यक्ति अपने देश के लिए अच्छा भाव मन में नहीं रखता तो फिर उसके लिए कुछ नहीं कहा जा सकता।