बड़ी खबरः पीओके में ढेर हुआ भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी! मस्जिद में गोली मारकर की हत्या, कई आतंकी हमलों का था साजिशकर्ता

Spread the love

नई दिल्ली। भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी की पीओके में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह आतंकी कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। इसका नाम रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी। यह जनवरी में ढांगरी में हुए आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था।
खबरों के मुताबिक कश्मीर से राजौरी जिले के ढांगरी गांव में आतंकवादियों के हमले और अंधाधुंध गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी और 13 घायल हो गए थे। तब आतंकवादी विस्फोटक उपकरण भी छोड़ गए थे। यह अगली सुबह फट गया। रियाज अहमद मूल रूप से जम्मू क्षेत्र का रहने वाला अहमद 1999 में सीमा पार से घुसपैठ कर गया था।
रियाज अहमद मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। इसे पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में आतंकवाद के पुन: पैर पसारने के पीछे का दिमाग माना जाता था। अहमद ज्यादातर मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा बेस कैंप से काम करता था, लेकिन हाल ही में रावलकोट में स्थानांतरित हो गया था। रियाज लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य कमांडर सज्जाद जाट का करीबी सहयोगी था और संगठन के फाइनेंस की देखभाल भी करता था।