![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1-1.jpeg)
![](https://khulasa24india.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90-1.jpeg)
लखनऊ। यूपी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहजहांपुर में बुधवार रात रेलवे स्टेशन के बाहर मां के साथ खेल रही मासूम बच्ची को चुराकर एक युवक भागने लगा। बच्ची को लेकर युवक को भागता देख वहां मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया। भीड़ को अपने पीछे देखकर सनकी युवक ने मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक हरदोई के पिहानी निवासी अशोक और उसकी पत्नी वैशाली रेलवे स्टेशन पर रहते हैं। बुधवार रात रेलवे परिसर के बाहर अपनी बच्ची के साथ दंपती सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनकी आठ माह की बेटी प्रीति को उठाकर भागने लगा। आहट होने पर वैशाली जाग गई। उसने शोर मचाते हुए उसे दौड़ा लिया। इस पर वहां मौजूद लोग आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े।
भीड़ को पीछे आता देखकर युवक ने बच्ची को पटक दिया। सिर के बल गिरने से वह घायल हो गई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे मानसिक बीमार बता रही है। इधर, बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।