मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर हुए एक खूनी संघर्ष में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये गोलीबारी की घटना दो पक्षों के बीच घटी, हालांकि खबरें तो ये भी सामने आ रही हैं कि इस घटना में जो कुछ लोग घायल हैं। इस वारदात में जो भी लोग घायल हुए हैं या जिनकी मौत हुई है उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार एक लंबे समय से दोनों पक्षों में ये जमीने विवाद छिड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन शासन प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, इनमें सभी मरने वाले लोग मृतक रंजीत तोमर के पक्ष के हैं। फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।
दरअसल, लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया।
https://twitter.com/Awaaz24x7I/status/1654393060292440064
मुुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों को गोली मार देता है। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। डकैत पान सिंह तोमर भिड़ोसा गांव के ही थे, जिनके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ हुआ था और वह डकैत बने थे। खास बात यह है कि दोनों ही गांवों को जोड़कर यानी लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है।