मेष राशि– आज पूरा दिन आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आपके अन्दर मानसिक शान्ति बनी रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम बनाकर रखें। आज आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृष राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन संयम बनाकर रखें। बेकार के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना हैं। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आज आपके अन्दर मानसिक शान्ति बनी रहेगी।
मिथुुन राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें। बेकार के वाद-विवाद से भी बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है, संभल कर रहें। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता बनी रहेगी, संयम बनाकर रखें। आज आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। पिता को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं ख्याल रखें।
कर्क राशि– आज आपका मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ का परिश्रम रहेगा। शैक्षिक कार्यों का ध्यान रखें, व्यवधान आ सकते हैं। आजआपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता बनी रहेगी। आपके अन्दर मानसिक शान्ति बनी रहेगी। सुखद समाचार मिलेगा।
सिंह राशि– आज आपको मानसिक शान्ति बनी रहेगी, लेकिन आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी भी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना भी हैं। अपने परिवार के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज सेहत में सुधार होगा। सन्तान को कष्ट होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। आज आपकी दोस्तों से मुलाकात होगी।
कन्या राशि– आज आपका मन परेशान रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आज आप बेकार के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
तुला राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार में आपसी प्रेम व सद्भाव बना रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपके वाहन सुख में कमी आ सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है।आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि– आज आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यभार में वृद्धि होगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु राशि– आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की की संभावना हैं, लेकिन अफसरों से बेकार के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। भवन या सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती हैं। रोजगार के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी। आज आपकी वाणी का प्रभाव ज्यादा रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि– आज आपकी परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते है। आज आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा, धैर्य बनाकर रखें।
मीन राशि– आज आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें।क्रोध की अधिकता से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें बेहतर होगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, संभल कर रहे।
Anil Kumar
Editor