नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उनके (प्रधानमंत्री के) ‘लूट तंत्र’ के खिलाफ ‘लोकतंत्र’ की आवाज है. कांग्रेस वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्य कम नहीं करने को लेकर सरकार पर लगातार हमले बोल रही है.
कच्चा तेल – 25% सस्ता
एलपीजी – 40% सस्तीये 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं। फिर भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए?
प्रधानमंत्री जी, आपके 'लूट-तंत्र' के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज़ है – भारत जोड़ो यात्रा। जवाब दीजिए!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 3, 2022
“इन जैसे विद्रोहियों को तो…”, ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी में वापसी की संभावना पर बोले जयराम रमेश
राहुल गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘कच्चा तेल – 25 प्रतिशत सस्ता. एलपीजी – 40 प्रतिशत सस्ती. ये 6 महीनों के अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आंकड़े हैं. फिर भी पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर के दाम कम क्यों नहीं हुए?”
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आपके ‘लूट-तंत्र’ के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज़ है – भारत जोड़ो यात्रा. जवाब दीजिए!”
पिछले 6 महीनों में, कच्चा तेल 25% से ज़्यादा सस्ता हो गया है।
देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम ₹10 से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने 1 रुपय भी कम नहीं किया।
भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है,
प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 1, 2022
राहुल गांधी ने गुरुवार को भी ईंधन के दामों के विषय पर सरकार पर हमला बोला था और ट्वीट कर आरोप लगाया था, ‘‘भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं.”