उत्तराखण्डः जगद्गुरु का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे धीरेन्द्र शास्त्री! ली स्वास्थ्य की जानकारी

Spread the love

देहरादून। बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का हाल जानने के लिए देर रात देहरादून के सिनर्जी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ कुछ समय बिताया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्री और नेता शनिवार को अस्पताल पहुंचे थे। जगद्गुरु का सिनर्जी अस्पताल में तीन दिन से इलाज चल रहा है। शुक्रवार की रात तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को आगरा से एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई थी। पहले आगरा में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर वहां से देहरादून लाया गया। यहां उनका इलाज सिनर्जी अस्पताल में किया जा रहा है।