उत्तराखण्डः राजधानी दून में आप का धरना प्रदर्शन! भाजपा के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी, लगाए आरोप

Spread the love

देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देहरादून के गांधी पार्क के बाहर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने बताया कि आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रव्यापी भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। कहा कि भाजपा षड़यंत्र के तहत आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाल रही है। कहा कि इसका जवाब भाजपा को जनता ही देगी। कहा कि भाजपा शासन में तानाशाही हावी है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कहा कि जो भी भाजपा की तानाशाही के खिलाफ खड़ा होता है उसके पीछे ईडी, सीबीआई और पुलिस लगा दी जाती है।