यूक्रेन। यूक्रेनी सेना और विद्रोहियों के संघर्ष विराम पर नजर रखने के लिए गठित यूरोपीय पर्यवेक्षण दल की सदस्य मरियाना फेमिना की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई।
नई दिल्ली। यूक्रेन के युद्ध ग्रस्त शहर को छोड़ चुके 1000 भारतीय छात्र अब पोसोचिन शहर में फंसे हुए हैं वहीं गुरुवार शाम तक 18000 भारती स्वदेश लौट चुके हैं।
रूस। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस यूक्रेन से वार्ता के लिए तैयार है लेकिन वह यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर अपने हमले नहीं रोकेगा।
गुरुग्राम में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 9 लोगों की मौत हो गई जिसमें पहला हादसा गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ जिसमें चार युवकों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे के 2 घंटे बाद दिल्ली जयपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई।
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के लॉकर से एक महिला के 70 लाख रुपए के जेवर चोरी हो गए।
नई दिल्ली। पिछले साल बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्र सरकार ने 1682 करोड़ रूपए की अतिरिक्त सहायता मंजूर की है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों के लिए गुरुवार को 54. 86% वोट डाले गए।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले की लहार तहसील में विवादित जमीन पर स्थापित की गई डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटवाने पहुंचे एसडीएम प्रशिक्षु आईएएस केवी विवेक और तहसीलदार नवीन भारद्वाज को उपद्रवियों ने जलाने का प्रयास किया।
वाशिंगटन यूक्रेन पर हमले के मद्देनजर विश्व बैंक ने रुस व बेलारूस में अपने सभी कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से रोकने की घोषणा की है। वही इस बीच रूस ने खुद पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों के जवाब में अमेरिका को रॉकेट इंजन की आपूर्ति बंद करने का फैसला किया है।
ऋषिकेश। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी के लिए भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन गंगा के तहत वतन वापसी के बाद ऋषिकेश निवासी मेडिकल की छात्रा निशा अग्रवाल के परिजनों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹25000 की सहायता प्रदान की है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का सिटी स्कूल अब राजा महेंद्र प्रताप के नाम से जाना जाएगा।
नई दिल्ली। सोशल स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
शिमोगा। कर्नाटक सरकार ने बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष के परिवार को ₹2500000 मुआवजा देने की घोषणा की है। 20 फरवरी को हर्ष की हत्या कर दी गई थी।
Anil Kumar
Editor