फोन पर बात कर रही थी महिला, पीछे से आकर युवक ने कर दी अश्लील हरकत, बिहार के जमुई की घटना

Spread the love

जमुई। जमुई आप सभी ने सीरियल किलर के बारे में तो सुना होगा लेकिन अब बिहार में एक सीरियल किसर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ये सीरियल किसर एक युवक है जो अंजान महिला और लड़कियों को अचानक किस कर भाग जाता है। वही इस मनचले की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना 10 मार्च शुक्रवार की बताई जी रही है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए। जिसने भी यह वीडियो देखा उसने हॉस्पिटल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए, और तो और घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी न तो अस्पताल प्रबंधन और ना ही जमुई पुलिस उस मनचले के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाई है।

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1635208847672606721?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1635208847672606721%7Ctwgr%5Eca8cdf0d5b0bf9a1fa244f3ea5060da198226d20%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fbihar%2Fkissed-a-woman-forcefully-in-the-middle-of-the-road-watch-live-video-2121165

महिला स्वास्थ्यकर्मी सदर अस्पताल में 2015 से कार्यरत है। महिला ने कहा कि उसके साथ इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। शुक्रवार 10 मार्च को जब वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी तभी अस्पताल की दीवार फांद कर एक युवक दौड़ते हुए उसके पास आया। उसका मुंह दबाकर अश्लील हरकत कर भाग गया। इसके पहले वह कुछ समझ पाती युवक फरार हो गया था। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इधर इस पूरे मामले में पीड़ित महिला ने जमुई के टाउन थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। इधर पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि जल्द ही आरोपित युवक की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता ने कहा कि महिलाएं यहां सुरक्षित नहीं हैं। सदर अस्पताल की बाउंड्री काफी नीचे है। कुछ भी हो सकता है। सीएस को और एसएमओ को भी बोल चुके हैं। महिला को सुविधा दी जाए ताकि वो काम कर सकें। जमुई डीएसपी राकेश कुमार ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। छानबीन की जा रही है। एफआईआर दर्ज कार्रवाई की जाएगी।