नई दिल्ली। 2 साल बाद 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं एक बार फिर से शुरू होगी, कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है।
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर बीते दो साल से जारी सैन्य गतिरोध का हल निकालने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडरों के बीच 15वें दौर की सैन्य वार्ता 11 मार्च को होगी।
श्रीनगर के अमीरा कदल इलाके में बीते रविवार को ग्रेनेड हमला करने वाले दोनों आतंकियों को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया हैं। यह दोनों आतंकी श्रीनगर के डाउनटाउन में खनयार के रहने वाले हैं।
चंडीगढ़। ड्रग्स केस में फंसे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया 22 मार्च तक जेल में ही रहेंगे। मंगलवार को मोहाली की जिला अदालत में पेशी के दौरान अदालत ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत को 22 मार्च तक बढ़ा दिया है।
इंदौर मध्य प्रदेश की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश में 100 करोड रुपए का मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष मनाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री महिला उद्यम शक्ति योजना भी लागू की जाए जिससे महिलाएं अपना उद्यम शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया।
देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयसी निशंक सेना में मेजर बन गई है, मंगलवार को रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली स्थित आर्मी कैंट में श्रेयसी के कंधों पर मेजर पद पर पदोन्नति स्वरूप अशोक चिन्ह लगाया।
अमृतसर। पाकिस्तान की कराची जेल में 2019 से बंद भारतीय मछुआरे चैबी को रिहा कर दिया गया है। चैबी गुजरात के रहने वाले हैं जो मछलियां पकड़ते हुए पाकिस्तान की समुद्री सीमा में चले गए थे जहां उन्हें पाकिस्तानी सैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया था।
कराची। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को हुए विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए।
वॉसिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति ने रूस से तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।
Anil Kumar
Editor