कांग्रेस-बीजेपी के बीच छिड़ी पोस्टर जंग! फोटो के जरिए पीएम को घेरा, भाजपा ने भी उसी अंदाज में दिया जवाब!

Spread the love

नई दिल्ली। कर्नाटक का रण जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी का जोश हाई है। कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस समेत अन्य दल 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मात देने के लिए अभी से रणनीति तैयार करने लगे है। वहीं इस साल कई छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। लिहाजा अब कांग्रेस, भाजपा के खिलाफ हमलावर हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा को निशाने पर लिया। दोनों के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ते दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस ने आज एक फोटो साझा की है।

rahul gandhi and pm modi

इसमें पीएम मोदी के एक गैलरी में खड़े दिखाई दे रहे है। जहां चारों तरफ दीवारों पर उद्योगपति गौतम अडाणी की अलग-अलग फोटो लगाई गई है। पीएम मोदी को देख रहे है। कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा, ‘वाह… क्या सीन है’।

 

हालांकि कांग्रेस के ट्वीट के बाद पर भाजपा पीछे नहीं रहने वाली थी। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस पर पलटवार किया और राहुल गांधी की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में राहुल गांधी कुछ गंभीरता से सोचते हुए दिखाई दे रहे है। इसके अलावा राहुल गांधी के चारों तरफ दीवारों पर लगी फोटो में गांधी परिवार नजर आ रहा है। भाजपा ने फोटो के साथ लिखा, इनकी दुनिया…। भाजपा ने भी फोटो के जरिए ही कांग्रेस को जवाब देने की कोशिश की।

 

इसके अलावा भाजपा ने एक और अन्य ट्वीट किया, जिसमें यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटाले को दिखाया गया है। भाजपा ने लिखा, सीन संगीन है।

 

लेकिन ये मामला यही खत्म नहीं हुआ। इसके बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी और अडानी को लेकर एक वीडियो शेयर कर दिया। जिसमें राहुल गांधी पीएम मोदी और गौतम अडाणी पर जमकर हमला बोल रहे है।