नई दिल्ली। पूर्वी यूक्रेन के शहर में हो रही भारी गोलीबारी में 21 वर्षीय भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई। नवीन कर्नाटक के रहने वाले थे।
कीव। यूक्रेन के साथ वार्ता विफल होने के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर बड़े हमले किए हैं। रूसी सेना ने करीब 65 किलोमीटर लंबी टैंको, तोपों और बख्तरबंद वाहनों के काफिले के साथ खर्कीव का घेराव कर उस पर जमकर कहर बरपाया।
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन गंगा में भारतीय वायु सेना को भी शामिल होने के निर्देश दिए हैं ।वायु सेना अपने सबसे बड़े परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को इस अभियान में लगाएगी।
गुवाहाटी ।असम सरकार ने मंगलवार को अपने राज्य में 6 माह के लिए सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम अफस्पा 1985 को 6 माह के लिए बढ़ा दिया है।
कुशीनगर छठे चरण के चुनाव प्रचार खत्म होने के अंतिम दिन फाजिलनगर सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के रोड शो के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले इस पथराव में 13 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि 10 व्यक्ति घायल हो गए।
श्रीनगर पुलिस ने मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है उसके पास से असाल्ट राइफल की 12 मैगजीन व अन्य सामान मिला है।
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के 12 राजनयिकों को बर्खास्त कर दिया है इन पर जासूसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के मद्देनजर फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा और अल्फाबेट इंक की इकाई गूगल ने यूरोपीय संघ में रूसी मीडिया प्रतिष्ठानों आरटी व स्पूतनिक पर रोक लगा दी है।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम पाठ 6 मई को वृश्चिक लग्न में सुबह 6:25 पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
चेन्नई भारतीय मूल की तमिल फिल्म अभिनेत्री अकीला नारायणन ने को अमेरिकी सेना में वकील नियुक्त किया गया है।
Anil Kumar
Editor