मेष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। अपने सन्तान के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। आपको मानसिक शान्ति रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज बेकार के खर्चों से आप परेशान रहेंगे।
वृष राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन आत्मसंयत रहें। आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आज आपके अन्दर क्रोध और आवेश की अधिकता बनी रहेगी, क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बेकार के कार्यों में धन का निवेश करने से बचें।
मिथुन राशि– आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में स्थितियां सुधरेंगी। आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा। आज आपके संचित धन में कमी आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे।आज आपको धन हानि भी हो सकती हैं। खर्चबढ़ेंगे, आज आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। सन्तान को भी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, ख्याल रखें।
कर्क राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी। आत्मसंयत रहें। कारोबार,कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। आज आपके शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, संभलकर रहें। आज आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी आएगी, धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार में अशान्ति रहेगी, शांति के लिए प्रयास करें। आपका रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
सिंह राशि– आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।आपको सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मित्र के सहयोग से किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार का विस्तार होगा, लाभ के अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी, आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं, खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है, अपने विरोधियों से सावधान रहें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता हैं। विवादों से दूर रहें आपके लिए बेहतर होगा।
तुला राशि– आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति बनी रहेगी। कारोबार में स्थितियां सुधरेंगी। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, संभल कर खर्च करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। बातचीत में संयत रहें।आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है।
वृश्चिक राशि– आज पूरा दिन परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी, किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आज शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। किसी कानूनी विवाद पर आज आपकी जीत हो सकती हैं। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि– आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के मिश्रित भाव बने रह सकते हैं। आपका पठन-पाठन में मन लगेगा।आज आपको शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। अगर आप किसी नये व्यवसाय में निवेश करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें।
मकर राशि-आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन अति उत्साहित होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपको धन हानि के योग बन रहे हैं। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।
कुंभ राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यय की अधिकता परेशान कर सकती हैं। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
मीन राशि-आज आपको मानसिक तनाव रहेगा, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार पर खास ध्यान दें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं, स्थान परिवर्तन भी हो सकता हैं। आज आपको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
Anil Kumar
Editor