मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच दोनों देशों के प्रतिनिधि मंडलों में युद्ध विराम को लेकर कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी है। जल्द ही दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी हो सकती है।
नई दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वरिष्ठ मंत्रियों को विशेष दूत के तौर पर यूक्रेन की पश्चिमी सीमा से सटे 5 देशों में भेजने का फैसला किया है।
नई दिल्ली। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे नागरिकों को स्वदेश वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया वह मालदोआ, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हंगरी, कानून मंत्री किरण रिजिजू को स्लोवाकिया और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह को पोलैंड भेजा है।
हरियाणा के गुरुग्राम में बदमाशों ने रविवार और सोमवार की देर रात सेक्टर 31 इलाके में संचालित सीएनजी पंप के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
इंफाल। मणिपुर में विधानसभा के पहले चरण में 38 सीटों के लिए सोमवार को शाम 5:00 बजे तक 78.03% मतदान हुआ।
मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले की तीपाईमुख विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की उसकी सर्विस राइफल से दुर्घटनावस गोली चल जाने से मौत हो गई। मृत पुलिसकर्मी की पहचान नाओरेम इबोचोउबा के रुप में हुई है।
वाशिंगटन। यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का सिलसिला जारी है। प्रमुख रूसी बैंकों को अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग प्रणाली स्विफ्ट से बाहर करने के बाद अब अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस के सेंट्रल बैंक नेशनल वेल्थ फंड और वित्त मंत्रालय के खिलाफ भी पाबंदी लगा दी है।
शिमोगा। कर्नाटक की शिमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद बंद किए गए स्कूल कॉलेजों को 1 सप्ताह बाद सोमवार को खोल दिया गया। लेकिन जिला प्रशासन ने शिमोगा शहर में 5 से अधिक लोगों के समूह पर प्रतिबंध 4 मार्च तक बढ़ा दिया है । वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सुबह 6:00 से शाम 7:00 बजे तक ही संचालित करने की अनुमति होगी।
उज्जैन में महाशिवरात्रि पर मंगलवार को शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के तहत पूरे शहर में 21 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे जिसमें शिप्रा नदी के किनारे 14 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित करने का लक्ष्य है।
पिथौरागढ़। चीन और नेपाल सीमा से लगे भारत के 197 गांव अब मोबाइल नेटवर्क से जुड़ेंगे जिसके तहत 141 गांवों में बीएसएनएल और 56 गांवों में जिओ कंपनी मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराएगी।
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में भारी बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं जिसके चलते हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं वह इस बारिश से अब तक करीब 8 लोगों की जान भी जा चुकी है।
ज्यूरिख। फुटबॉल की विश्व संस्था संस्था फीफा और यूरोपीय फ़ुटबॉल संस्था यूएफा भारत न्यू रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की राष्ट्रीय और क्लब टीमों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।
Anil Kumar
Editor