नई दिल्ली। थलसेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय अगले थलसेना प्रमुख हो सकते हैं। दरअसल वर्तमान थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस माह के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं और नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडेय ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।
वहीं जनरल नरवणे को उनके थल सेना के पद से सेवानिवृत होने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया जा सकता हैं, क्योंकि इस पद की रेस में अब तक नरवणे सबसे आगे हैं।
बता दें की देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 12 अन्य सैन्य अधिकारियों की आठ दिसंबर, 2021 को एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी । जिसके बाद से ही सीडीएस का पद रिक्त है। हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक अवार्ड पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।
Anil Kumar
Editor