यूपी। बरेली में इज्जतनगर रेल मंडल ने अपना पहला दो कोच वाला फूड कैफे शुरू किया है। इसे पुराने रेल कोच से तैयार किया गया है, जिसमें 80 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। द रेल कैफे के नाम से शुरू किए गए। इस कैफे का संचालन प्राइवेट कंपनी डिलीशियस फूड्स करेगी। द रेल कैफे के संचालक संजीव खंडेलवाल ने इस संबंध में जानकारी दी है। देखिये वीडियो में इस रेल कैफ़े में और क्या-क्या खास है।
आकर्षक स्वरूप में नजर आने वाला यह रेल कोच रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहेगा। इज्जतनगर रेल मंडल व बरेली शहर में बना यह पहला रेल कोच रेस्टोरेंट है। इसमें लोगों को नए अंदाज में भोजन परोसा जाएगा। इसके साथ ही ट्रेनों के यात्रियों और स्टेशन तक आने-जाने वालों को प्लेटफार्म के बाहर स्टेशन परिसर में भी खाने-पीने की व्यवस्थित जगह मिलेगी। इसमें परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की निगरानी रहेगी।
रेलवे का ऐसा मानना है कि इससे एक ओर जहां रेलवे का प्रचार प्रसार होगा वहीं दूसरी ओर रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे थीम आधारित रेस्टोरेंट बनाने के लिए पुराने और खराब हो चुके कोच का उपयोग किया गया है इससे आम जनता बड़ी संख्या में इस रेस्टोरेंट में आ सकेगी।
इज्जतनगर स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए निविदा जारी की गई थी। नौ मार्च तक आवेदन आनलाइन मांगे गए थे।