मेष राशि– आज पूरा दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको परिवार के अपनों का साथ मिलेगा। आज अपने परिवार के साथ किसी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृष राशि– आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। खानपान में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे।आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी बनी रहेगी, संयम बनाकर रखें।
मिथुन राशि– आज आपका मन परेशान हो सकता है, धैर्य बनाकर रखें।आज आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आज आपकी आय में कमी बनी रहेगी, लेकिन व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे। आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें।
कर्क राशि– आज आपके मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता लाने का प्रयास करें। आज आपका कार्यों में मन लगेगा। विदेशी कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपके अन्दर धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। उपहार की प्राप्ति हो सकती हैं।
सिंह राशि- आज आपका शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।आज आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कन्या राशि– आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आज आपके घर परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आज आपकी मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।आपको माता से धन की प्राप्ति होगी।
तुला राशि– आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कलात्मक व रचनात्मक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। संयम बनाकर रखें। आज कारोबार में किसी दोस्त से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं, बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती हैं। आज आपकी सन्तान को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, ख्याल रखें। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि– आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन फिर भी बातचीत में सन्तुलित रहें। आपके घर-परिवार से धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ सकते हैं।आज आपको पिता का साथ मिलेगा। आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के मिश्रित भाव बने रहेंगे, संयम बनाकर रखें। आपके परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी या कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि– आज आपके पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। संयम बनाकर रखें। आज आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। खानपान में रुचि हो सकती है। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आपके परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। आज आपके वस्त्र एवं गहनों पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के मिश्रित भाव बने रहेंगे, संभल कर रहे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें।आज नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं, बातचीत में संयम बनाकर रखें।
कुंभ राशि-आज आपके अन्दर धैर्यशीलता की कमी बनी रहेगी, धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। आत्मसंयत रहें।आज आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। आज आपको माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। आज आपकी माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी।
मीन राशि– आज आपका मन परेशान रहेगा, संयम बनाकर रखें। आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आज आपको सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। आज आपकी अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोध कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
Anil Kumar
Editor