नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट के माध्यम से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भारत ने रिकॉर्ड 418 अरब डॉलर का निर्यात किया। रविवार को वित्त मंत्री द्वारा रिकॉर्ड निर्यात के आकड़े पेश किये गए हैं। जिसके तहत भारत ने मार्च 2022 में 40.38 अरब अमेरिकी डॉलर की सबसे अधिक मासिक माल निर्यात मूल्य हासिल किया है जो मार्च 2021 में 35.26 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 14.53% की वृद्धि और मार्च 2020 में 21.49 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 87.89% की वृद्धि है।
भारत के निर्यात में अप्रैल 2021 – मार्च 2022 में गैर-पेट्रोलियम वस्तुओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो कि 352.76 अरब अमेरिकी डॉलर थी। यह अप्रैल 2020 – मार्च 2021 में 266.00 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 32.62% की वृद्धि और अप्रैल 2019 – मार्च 2020 में 272.07 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 29.66% की वृद्धि है।
इस दौरान गोयल ने कहा कि हमारे निर्यातकों की ‘कभी हार नहीं मानने’ की भावना, ईपीसी और उद्योग संघ के अथक प्रयास, भारत सरकार के विभिन्न विभागों और राज्य सरकारों के बीच समन्वय ‘संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण’ को दर्शाता है, जिसके परिणामस्वरूप यह शानदार उपलब्धि मिली है।
वर्ष 2021-22 के दौरान निर्यात किए गए व्यापारिक वस्तुओं की विविध श्रेणी के अलावा, भारत के व्यापारिक निर्यात में विभिन्न देशों, विशेष रूप से विकसित देशों में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अप्रैल 2020- मार्च 2021 की तुलना में इस बार अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, नीदरलैंड, सिंगापुर, हांगकांग, ब्रिटेन, बेल्जियम और जर्मनी में निर्यात में क्रमश: 46.4%, 66.9%, 64.5%, 90.5%, 26.8%, 7.8%, 28%, 90.4% और 21.1% की वृद्धि हुई।
भारत द्वारा पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस वित्त वर्ष में निर्यात का रिकॉर्ड उछला है। जहां भारत द्वारा मार्च, 2022 में 40 अरब के डॉलर की वस्तुओं का निर्यात अन्य देशो में किया गया है. बता दिए पिछले वित्त वर्ष में भारत के ये आकड़ा, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 292 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। बता दें कि भारत ने इस वित्त वर्ष तक यानि 23 मार्च तक भारत ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य बनाया था।
गोयल ने कहा कि कोविड (दूसरी और तीसरी लहर) की लगातार लहरों से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, भारत के व्यापारिक वस्तुओं के व्यापार प्रदर्शन ने प्रभावशाली वृद्धि दिखाई है और अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के दौरान लगातार बारह महीनों तक निर्यात 30 अरब अमेरिकी डॉलर से ऊपर रहा है।
Anil Kumar
Editor