अरुणाचल प्रदेश में रविवार को राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में गश्त कर रहे भारतीय सेना के 7 जवान हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हो गए थे। जिनके शव मंगलवार को एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शव बरामद कर लिए गए हैं।
इस संबंध में भारतीय सेना ने इन सभी शवों के बरामद होने की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया हैं। जिसमें कहा है कि 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित कामेंग सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के चलते मौसम खराब था।
और इस खराब मौसम में हिमस्खलन और ऊंचाई वाले कामेंग सेक्टर में भारी बर्फबारी के बीच भारतीय सेना का एक गश्ती दल जिसमें सेना के सात जवान शामिल थे ये सभी जवान बर्फ में दब गए थे। जिनके बचाव को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन जवानों को बचाया नहीं जा सका है।

घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अरुणाचल प्रदेश के केमांग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के जवानों के निधन से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”