रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में बूथ संख्या 122 पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने का कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के तहत देश में कोने कोने में सामाजिक व्यक्तियों एवं संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा करते हैं, जिससे देश के अन्य लोगों को भी उसकी जानकारी मिलती है, और लोगों को वैसे ही कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में माननीय नरेंद्र मोदी जी ने बताया कि बेंगलुरु के बच्चों ने नवजात बच्चों के लिए मिनी आईसीयू बनाया है, जिससे दूर-दराज के गांव में उसका लाभ मिलेगा। उन्होंने उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में जोरों पर बनने जा रहा है। उसकी भी जानकारी साझा की प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक नेता चाहे विधायकों सांसदों प्रदेश पदाधिकारियों सभी अपने-अपने बूथों पर जाकर मन की बात कार्यक्रम को सुनते हैं और वही पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी समाधान करते हैं।
आज ट्रांजिट कैंप के अंदर पहुंचे प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चर्चा की और स्थानीय समस्याओं का निराकरण भी करवाया। इस दौरान मदन शर्मा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सतपाल गंगवार राम कुमार गुप्ता अनिल मिश्रा सुनील मिश्रा भगत जी नंदकिशोर चौहान ऋषि राज शर्मा टिंकू हरीश गंगवार विपिन शर्मा नरोत्तम गंगवार कैलाश चंद आनंद पांडे रामचंद्र मिस्त्री राम कुमार गुप्ता खेमकरण भगत जी रूपराम आचार्य सतपाल शर्मा हरीश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।