मेष राशि– आज आपकी व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी, किसी नए कारोबार में निवेश कर सकते हैं।आज आपको मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। लाभ में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़सकती हैं, ख्याल रखें। आज आपके माता-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकती हैं, बातचीत में संयम बरतें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख की वृद्धि होगी।
वृष राशि– आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें, आत्मसंयत रहें। आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति होगी। आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम बनाकर रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, धैर्य बनाकर रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
मिथुन राशि– आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव बने रहेंगे, अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना हैं, किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, धैर्य बनाकर रखें।
कर्क राशि– आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे,कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि– आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन संयम बनाकर रखें। आज आपका शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाएं रखें, आपके लिए बेहतर होगा। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशि– आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव हो सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आपका रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। पिता का साथ मिलेगा। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, संभल कर रहें। दोस्तो से मुलाकात होगी।
तुला राशि– आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, व्यवधान आ सकते हैं। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता बनी रहेगी, क्रोध को काबू में रखे।
वृश्चिक राशि– आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आत्मसंयत रहें।आज आपका पठन-पाठन में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ सकती है।
धनु राशि- बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, बेहतर होगा। आज आपके अन्दर कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। तनाव बना रहेगा, तनाव से बचने का प्रयास करें।
मकर राशि– आज आपके मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव बने रहेंगे, आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, सचेत रहें।आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़पन बना रहेगा, लेकिन वाणी में सौम्यता भी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा।
कुंभ राशि– आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे, आपका मन परेशान रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आज कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन की भी संभवना है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है, सावधान रहें, ख्याल रखें।
मीन राशि– आज आपके अन्दर वाणी में मधुरता बनी रहेगी। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज आपको अफसरों का सहयोग रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा, बातचीत में सन्तुलित रहें।कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आपको माता से धन की प्राप्ति होगी।