मेष राशि- आज आपके अन्दर धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। उपहार प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं, बातचीत में संयम बरतें।
वृष राशि- आज आपका नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी।आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सन्तान को कष्ट होगा, ख्याल रखें। बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाए रखें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि- आज आपका मन शान्त रहेगा। आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता बनी रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।आज आपके मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
कर्क राशि- आज आप बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा, परन्तु नकारात्मक विचारों का दुष्प्रभाव भी हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। किसी सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि-आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी।
कन्या राशि-आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। मन परेशान हो सकता है, शांति बनाएं रखें। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, संयम बनाकर रखें। बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि-आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग रहेगा। खर्च बढ़ेंगे, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। घर में धार्मिक आयोजन होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
वृश्चिक राशि-आज आपकी पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। व्यय की अधिकता परेशान कर सकती हैं। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। माता से धन की प्राप्ति होगी।
धनु राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों से स़द्भाव बनाये रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी । अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
मकर राशि- आज आप बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, संयम और धैर्य बनाकर रखें।
कुंभ राशि- आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। परिवार में क्रोध एवं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
मीन राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। परिणाम भी सुखद मिलेंगे। अति उत्साही होने से बचने का प्रयास करें, संयम बनाकर रखें। आत्मसंयत रहें। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। अनावश्यक खर्चों से परेशान हो सकते हैं, फिजूलखर्ची में नियंत्रण रखें। आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
Anil Kumar
Editor