मेष- आज आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संबंधों में तकरार आ सकती हैं। अपनी बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। व्यवसायिक सफलता रहेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप किसी काली वस्तु का दान करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपको लाभ होगा
वृषभ- आज आप भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होने की संभावना हैं, लेकिन गृहकलह के भी हो सकता हैं, संयम और धैर्य से काम लें। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय चलेगा। आज आप किसी हरी वस्तु को अपने पास रखें, आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन- आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेगी। आज आपको अपनों का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति उत्तम रहेगी। आज आप मां काली की अराधना करते रहें, आपको लाभ होगा।
कर्क-आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संयम बनाकर रखें। आज आप किसी काली वस्तु का दान करें और लाल वस्तु पास रखें आपको लाभ मिलेगा।
सिंह- आज आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आपके अन्दर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप ताम्रपात्र साथ रखें, आपको लाभ होगा।
कन्या- आज आपके अन्दर चिंता का भाव बना रहेगा, आपका मन परेशान रहेगा। आज खर्च की अधिकता और ज्यादा सोचने से आपका मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। आपका व्यापार सही चलता रहेगा, तरक्की करेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें, आपको लाभ मिलेगा।
तुला- आज आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे, आज आपको धन की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और व्यापार भरपूर अच्छी स्थिति में रहेगा। आज आप भगवान शनि की अराधना करते रहें, जरूर लाभ होगा।
वृश्चिक- आज आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। नौकरी की स्थिति अच्छी होगी, लाभ होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको प्रेम और व्यापार भरपूर सहयोग करेगा। पूरा दिन अच्छा रहेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें, आपको जरूर लाभ मिलेगा।
धनु-आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है। आज से आपके सुखद समय की शुरुआत हो गई है, संयम और धैर्य बनाकर रखें। बजरंग बाण का पाठ करें, आपको लाभ मिलेगा।
मकर- आज आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, संयम और धैर्य बनाकर रखें।आपको चोट लग सकती है। आज परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं, बचकर रहें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा चलेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और ताम्रपात्र दान करें आपके लिए अच्छा हैं।
कुंभ-आज आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी।आज आपको व्यवसायिक सफलता का योग है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिती बेहद अच्छी हैं।आज आप ताम्रपात्र का दान करें आपके लिए बेहतर होगा।
मीन-आज आपको विरोधियों पर विजय मिलेगी। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम में तकरार हो सकती हैं, बातचीत में संयम बरतें। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें, आपके लिए बेहतर होगा।
Anil Kumar
Editor