मेष राशि– आज पूरा दिन आपका मन अशान्त रहेगा, संयम बनाकर रखें।अपनी माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज आपका धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा।परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं, तैयार रहें।
वृषभ राशि– आज आपके अन्दर क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है, क्रोध में काबू रखने की कोशिश करें आपके लिए बेहतर होगा।नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद सुखद परिणाम मिलेंगे। पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि– आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, संयम बनाकर रखें। आज आपका धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। आज आपकी वाणी में कठोरता का प्रभाव बना रहेगा, बातचीत में संयम बरतें।
कर्क राशि– आज पूरा दिन आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। शैक्षिक गतिविधियों की ओर खास ध्यान रखें। आज आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आज आपको पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है, संभल कर रहे। आय में व्यवधान आएंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। आपको पिता का साथ मिल सकता है।
सिंह राशि– आज पूरा दिन आपका मन अशांत रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन की भी संभावना हैं दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। यात्राओं में वृद्धि हो सकती हैं। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी, ख्याल रखें।
कन्या राशि– आज पूरा दिन आपके मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से बेकार के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की भी संभावना हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपके मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे।आत्मसंयत रहें। विवादों से बचने का प्रयास करें।
तुला राशि– आज आपको कारोबार में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संयम बनाकर रखें। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। आज लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि– आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से लाभ के अवसर बनेंगे।
धनु राशि– आज पूरा दिन आपका मन परेशान हो सकता है, संयम बनाकर रखें। आज परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन के नकरात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
मकर राशि– आज आपके अन्दर अत्मविश्वास में कमी आएगी, संयम बनाकर रखें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे है, तैयार रहें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं लाभ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। आज आपको माता से धन की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि- आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति मिलेंगी। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपके कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आज आपके यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर सुखद समाचार मिल सकते हैं। पिता और आपके रिश्ते में थोड़ी खटास आ सकती हैं, बचकर रहें।
मीन राशि– आज आपके अन्दर धैर्यशीलता की कमी बनी रहेगी, धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। आज आपके शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कारोबार से आय में वृद्धि हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आप आय में कमी और व्यय की अधिकता से परेशान रहेंगे। आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे, संयम बनाकर रखें।
Anil Kumar
Editor