मेष राशि– आज पूरा दिन आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेंगी।
वृष राशि– आज आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, संयम बनाकर रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं, ख्याल रखें। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे।
मिथुन राशि-आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं, संभल कर रहें। आज परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी, लेकिन परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी रहेगी, धैर्य बनाकर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता हैं।
कर्क राशि– आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ख़ास ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी।
सिंह राशि-आज आपके अन्दर अत्मविश्वास की कमी बनी रहेगी, संयम बनाकर रखें। आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।आपका शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखने का प्रयास करें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
कन्या राशि– आज पूरा दिन आपको मानसिक शान्ति रहेगी। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे।नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं, लेकिन व्यय की अधिकता बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि– आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव बने रहेंगे। कला या संगीत के कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में कार्यभार में कुछ वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको पिता का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि– आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा, संयम बनाकर रखें। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती हैं। किसी धार्मिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
धनु राशि-आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में शान्ति के लिए भी प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार का साथ रहेगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, संभल कर रहे। तनाव से दूर रहने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा।
मकर राशि– आज आपका मन शान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आय में कमी आ सकती हैं। किसी से पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति हो सकती है, संभल कर रहे। व्यय की अधिकता परेशान कर सकती है।शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं ख्याल रखें।
कुंभ राशि– आज पूरा दिन आपकी वाणी में सौम्यता बनी रहेगी। आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने सन्तान के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यय बढ़ने से परेशान रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि– आज पूरा दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं। कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। पूरा दिन मानसिक शान्ति रहेगी। आज आप किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।
Anil Kumar
Editor