नई दिल्ली आयकर विभाग ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चित्रा रामकृष्ण और समूह परिचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम के मुंबई स्थित परिसरों पर गुरुवार को छापेमारी की।
नई दिल्ली। राजधानी की पुरानी सीमापुरी इलाके के एक घर में गुरुवार दोपहर आईडी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीम ने रोबोट की मदद से आईईडी को निष्क्रिय किया।
केरल के अलपुछा जिले के हरिपद इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक युवा कार्यकर्ता की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई।
अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता जयराज सिंह परमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
नई दिल्ली। नेपाल भारत की यूपीआई प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश बन गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की अंतरराष्ट्रीय शाखा पीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने नेपाल में सेवा देने के लिए गेटवे पेमेंट सर्विस और मनम इन्फोटेक के साथ हाथ मिलाया है।
बिहार के नवादा में डायन होने का आरोप लगाकर एक महिला को जिंदा जला दिया गया। जिससे महिला की मौत हो गई।
अमृतसर। गुरुवार को 12 पाकिस्तानी कैदियों को उनके मुल्क भेजा गया इनमें 6 मछुआरे और 6 आम नागरिक शामिल हैं, जिनमें से छह पाकिस्तानी गुजरात की जेलों में तीन अमृतसर, एक बंगाल और एक जम्मू की जेल में बंद था।
जम्मू के नगरोटा में स्थित सैनिक छावनी में तैनात सेना के जवान की गोली लगने से मौत हो गई जो गोली सिपाही की सर्विस राइफल से चली थी।
सीतामढ़ी। माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में माता सीता की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी।
कोलकाता। दिग्गज फुटबॉलर सुरजीत सिंह गुप्ता का 70 वर्ष की उम्र में गुरुवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।
प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।
रामपुर उत्तर प्रदेश के रामपुर में मंदिर परिसर में गुरुवार को गोवंश का कटा सिर और अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया।
रूस ने गुरुवार को मास्को स्थित अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख बार्ट गोरमन को देश से निष्कासित कर दिया है। रूस ने यह कदम यूक्रेन मसले पर अमेरिका के साथ बनी तनाव की स्थिति के बीच उठाया है।
पेट्रोपोलिस ब्राजील के रियो डी जनेरियो प्रांत में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से करीब 104 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग लापता है।
इस्लामाबाद पाकिस्तान यात्रा पर आए मशहूर उद्योगपति बिल गेट्स ने गुरुवार को प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। इस दौरान बिल गेट्स को हिलाल– ए –पाकिस्तान सम्मान से नवाजा गया।