खेल तो कई तरह के होते हैं। आप में से भी कुछ लोग हॉकी खेलना पसंद करते होंगे, कुछ लोग बैट बॉल खेलना, तो कुछ लोग दूसरे अपने कुछ अलग खेल पसंद करते होंगे लेकिन क्या आपने कभी थप्पड़ मार खेल खेला है। अगर नहीं तो आपको बता दें कि इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मैदान में दो खिलाड़ी एक दूसरे पर थप्पड़ों की बारिश कर रहे हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। तो चलिए आपको भी दिखाते हैं वायरल हो रहा ये वीडियो।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ये पाकिस्तान का है और लोग जो थप्पड़ मार खेल रहे हैं इसका नाम स्लैप कबड्डी है। ये कबड्डी खेल का दूसरा रूप है जिसमें लाइन पार कर आने वाले खिलाड़ी को पकड़ने की बजाय इस बात पर जोर दिया जाता है कि उसे कितने स्लैप मारे गए। एक स्लैप मारने का एक पॉइंट मिलता है। इसी पॉइंट को खत्म करने के लिए दूसरा खिलाड़ी अपना बचाव करता है। हालांकि इस स्लैप कबड्डी में केवल थप्पड़ मारना होता है घूंसा मारना बेईमानी कहलाता है।
What fighting style is this 😧 pic.twitter.com/D5mNAXEVwK
— Woman of Wonder 🐳 (@WonderW97800751) June 29, 2023
इस खेल को लेकर पाकिस्तान के कबड्डी खिलाड़ी हाजी तसव्वुर का कहना है कि ये खेल पाकिस्तान में काफी पसंद किया जाता है। लोग आम कबड्डी की जगह इस थप्पड़ मार कबड्डी को देखना काफी पसंद करते हैं। इधर सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वायरल वीडियो को देख अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
What fighting style is this 😧 pic.twitter.com/D5mNAXEVwK
— Woman of Wonder 🐳 (@WonderW97800751) June 29, 2023