लखनऊ। शादी में डांस करने के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक डीजे की धुन पर नाच रहा था। इसी दौरान जमीन पर गिरा और उसकी जान चले गई। घटना एटा जिला, शाहजहांपुर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के कलान जनपद में शादी समारोह का कार्यक्रम था। राजा का रामपुर के मोहल्ला गड़ीवेश्यान निवासी मृतक के भाई ने बताया कि भाई का ससुराल जनपद शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव नगला गोकुल में है। शुक्रवार को साली की शादी थी। बरात थाना राजा का रामपुर ग्राम पहरा से गई थी उस शादी में हमारा सबसे छोटा भाई संजय उम्र 24 साल भी गया था। रात करीब दो बजे डीजे पर नाचते नाचते भाई गिर गया।
लोग समझे कि संजू जमीन पर लेटकर डांस कर रहा है, लेकिन जब वो काफी देर तक नहीं उठा तो उसे उठाने की कोशिश की गई। संजू द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर परिजन तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराए। उपचार के दौरान डाॅक्टरों ने उसे मृत घोशित कर दिया। मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया।मौत की खबर के बाद खुशी वाले घर में मातम पसर गया। वहीं दूल्हे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का वीडियों भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
#शाहजहांपुर: शादी में डांस करते-करते एक युवक की मौत, इसमें वह DJ और बैंड की धुन पर बैठकर डांस करता नजर आ रहा है। वह करीब 30 मिनट से डांस कर रहा था। इस बीच वह नाचते-नाचते जमीन पर गिर गया। परिजन तुरंत उसे लेकर एक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। #viralvideo pic.twitter.com/vAt5UfpO1b
— Anant Dev Pandey (@journalist_adp) June 17, 2023
शाहजहांपुर में शादी में डांस करते-करते एक युवक की मौत का वीडियो सामने आया है। इसमें वह डीजे और बैंड की धुन पर बैठकर डांस करता नजर आ रहा है। वह करीब 30 मिनट से डांस कर रहा था। इस बीच वह नाचते-नाचते अचानक जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोग इसे युवक का डांस स्टेप समझ रहे थे। जब कुछ देर बाद लोगों ने उसे छुआ तो वह जमीन पर लेट गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे लेकर एक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एटा के राजा कस्बा के रामपुर गांव के रहने वाले संजय वर्मा शुक्रवार को शाहजहांपुर के गांव ग्राम गोकुलपुरा गया था। इस गांव में उसके भाई रंजीत की साली की शादी थी। परिवार के लोग भी साथ थे। युवक के डांस का 28 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टरों ने युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
वीडियो में दिख रहा है कि शादी के दौरान कई लोग गाने पर डांस कर रहे हैं। संजय भी अपने मित्र के साथ डांस करता दिखाई दिया। अचानक से वह बैठकर डांस करने लगा। वह बार-बार जमीन पर गिरकर डांस करता है, लेकिन फिर उठकर डांस करने लगता है। इसके कुछ ही देर बाद वह मुंह के बल गिरा, फिर वापस नहीं उठा। यूपी के एटा में साली की शादी में डांस करते-करते एक युवक अचानक गिर गया। उसकी वहीं मौत हो गई। बिडम्बना यह कि युवक की मौत से बेखबर उसके साथ डांस कर रहे लोग देर तक कुछ समझ ही नहीं पाए। वे डांस करते रहे जबकि युवक की सांसें थम चुकी थीं। थोड़ी देर बाद लोगों का ध्यान गया और पास जाकर देखा तो मौत के बारे में पता चला। इसके बाद खुशियों वाले घर में कोहराम मच गया।
एटा के मोहल्ला गढ़ी वैश्यान के अवधेश ने बताया कि उनके भाई रंजीत की ससुराल शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के नगला गोकुल में है। ससुराल में शुक्रवार को साली की शादी थी। बारात रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा से गई थी। शादी में छोटा भाई संजय उम्र 24 साल पुत्र श्री कृष्ण भी गया था। रात दो बजे डीजे पर नाचते नाचते भाई गिर गया। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। देर हो गयी तो वहां मौजूद लोगों ने उठाने का प्रयास किया लेकिन किसी भी तरह जब शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो लोग उसे लेकर नजदीकी डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने बताया कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी है। सुबह कस्बे में संजय का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संजय अपने चार भाइयों ने सबसे छोटा था।