नई दिल्ली। बीते कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। मेट्रो के अंदर से कई तरह से वीडियो देखने को मिले है। कभी मास्टबेट तो कभी लड़के-लड़की को किस करते हुए तो कभी अजीबो गरीब ड्रेस की वजह से मेट्रो चर्चा में बनी है। राजधानी दिल्ली की अधिकांश जनता इधर से उधर जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करती है। लेकिन बीते कुछ दिनों में आम आदमी का फैमिली संग मेट्रो में सफर करना मुश्किल कर दिया है। वीडियो को लेकर डीएमआरसी ने कड़ी चेतावनी भी जारी की है। मगर इसके बावजूद भी कुछ लोग रील और अपने आपको चर्चा में लाने के लिए उटपटंग हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे है। इसी बीच अब दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की मेट्रो को ब्यूटी पॉर्लर की तरह इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मेट्रो में अपने बाल को सीधा करने के लिए स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कर रही है। वो बिजली सॉकेट में स्ट्रेटनर को लगाकर अपने हेयर स्ट्रेट करते हुए दिख रही है। इस दौरान उसके आस-पास कई लोग मौजूद होते है। लड़की की इस हरकत को देख हर कोई दंग रह गया। वीडियो देखकर पता चलता है कि लड़की डीएमआरसी की कड़ी हिदायत को किस तरह से दरकिनार कर रही है। इस दौरान पास में खड़ा कोई शख्स इस वीडियो को अपने मोबाइल पर कैप्चर कर लेता है। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
What more can we expect from Delhi metro?😂😂😂pic.twitter.com/tzyeN6N4Iy
— Jeet Shah (@Mostly_Momentum) June 18, 2023
उधर सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सुमन गुप्ता नाम की यूजर ने लिखा, कैमरा तैयार रखिएगा बहुत कुछ देखना बाकी है अभी..। एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऐसे ही थोड़ी न कांड होते हैं दिल्ली में वजह यही लोग हैं बस शिकार कोई गरीब हो जाती है।”
दूसरे यूजर ने लिखा, ये लोग मेट्रो में नहा भी सकते हैं। हिमांशी अंकित नाम के यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, नया भारत है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, बदलते जमाने की बदलती दिल्ली मेट्रो..गजब।
बता दें कि इससे पहले मेट्रो से कई वीडियो सामने आ चुके है। कई लड़कियां रील बनाते हुए नजर आ चुकी है। जिसमें पोल डांस, बिकनी गर्ल जैसी घटनाए सामने आ चुकी है। इसके बाद डीएमआरसी ने कड़ी चेतावनी भी जारी की थी।