No Result
View All Result
लोग अपने घरों में पूर्वजों यानी परिवार के के मृत लोगों की तस्वीरें लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में बुजुर्गों की तस्वीर लगाने से उनका आशीर्वाद बना रहता है सुख-समृद्धि बनी रहती है। लोग घर में कही भी तस्वीरें लगा देते हैं लेकिन ऐसा करना गलत होता है। घर में सभी चीजों के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना होता है. ऐसे ही पूर्वजों की तस्वीर भी वास्तु नियम के अनुसार ही लगानी चाहिए। ऐसा न करने पर लाभ की वजह कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आपको पूर्वजों की फोटो लगाने की सही जगह और दिशा के बारे में बताते हैं।
पूर्वजों की तस्वीर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
– पूर्वजों की तस्वीरें कभी भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। रसोई में पूर्वजों की तस्वीर लगाना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में कलह बढ़ती है और सुख-शांति का नाश होता है।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मध्य भाग में भी पूर्वजों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए ऐसा करने से मान-सम्मान की हानि होने लगती है।
– पूर्वजों की तस्वीर को हमेशा फ्रेम में लगाकर किसी जगह पर रखना चाहिए। दीवार पर फोटो को लटकाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको जीवन में पितृ दोष का सामना करना पड़ता है।
– मृत व्यक्ति की तस्वीर किसी जीवित व्यक्ति के पास कभी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की आयु पर नकारात्मक असर पड़ता है। व्यक्ति की आयु कम हो सकती है।
इन जगहों पर लगाएं पूर्वजों की तस्वीरें
– पितरों की तस्वीर उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में तस्वीर लगाने से उनकी नजर दक्षिण दिशा पर रहती है जिसे यम की दिशा माना जाता है।
– इस दिशा में फोटो लगाने से अकाल मृत्यु और संकट से बचाव होता है। घर के ऊपरी कमरे के ईशान कोण में पूर्वजों की तस्वीर लगाना भी शुभ होता है। इससे दिशादोष से मुक्ति मिलती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। khulasa24india इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
No Result
View All Result