नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कई दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। पवित्र हिंदू धर्म ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित कमेंट करने को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का चौतरफा विरोध हो रहा है। विपक्ष से लेकर साधु-संत उनके रामचरितमानस पर दिए विवादित बोल को लेकर रोष प्रकट कर रहे है। इतना ही नहीं सपा नेता के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा चुका है। लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान पर अभी भी कायम है। वहीं अभी उनके बयान को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज एक बार फिर से स्वामी प्रसाद का जमकर विरोध किया गया है। दरअसल वाराणासी से सोनभद्र जाते समय टेंगरा मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता का जमकर विरोध किया और काले झंडे दिखाए। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर काली स्याही भी फेंकी।
Ramcharitmanas row: रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद की गाड़ी पर फेंकी गई काली स्याही, जमकर विरोध pic.twitter.com/FlkCoftFQ1
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) February 12, 2023