फिल्म एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा की शनिवार को मौत हो गई है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में खुद को फांसी लगा ली थी। अब महाराष्ट्र पुलिस ने एक बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि तुनीषा शर्मा और शीजान मोहम्मद खान के बीच बहस हुई थी और यह बहस एक्ट्रेस की आत्महत्या से पहले हुई है। मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है। इसमें दोनों के बीच बहस होती हुई देखी जा सकती है। इस बात की जानकारी मुंबई की वालीव पुलिस ने दी है।
तुनीषा शर्मा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं
इसके पहले तुनीषा शर्मा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक आरोप में उन्होंने दावा किया है कि शीजान मोहम्मद खान के कई अन्य लड़कियों से भी रिश्ते थे। वहीं उन्होंने एक यह आरोप भी लगाया है कि शीजान मोहम्मद खान ड्रग्स लेता था। तीसरे आरोप में उन्होंने यह भी कहा है कि शीजान मोहम्मद खान तुनीषा शर्मा को इस्लाम की ओर जबरन ढकेल रहा था।
शीजान मोहम्मद खान को तुनीषा शर्मा आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है
इस बीच मुंबई पुलिस ने शीजान मोहम्मद खान को तुनीषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भी भेजा गया था। तुनीषा शर्मा ने कई टेलीविजन शो और फिल्मों में काम किया है। वह शीजान मोहम्मद खान के साथ दास्तान ए कबूल नामक टीवी सीरियल में काम कर रही थी। वह सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं।