देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को पर्वतीय जिलों में तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इधर केदारनाथ धाम में कल से ही बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के अलावा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों के तापमान में भी असर देखने को मिलेगा। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो नौ अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। उधर शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और हवा के चलने से मैदानों का तापमान सामान्य रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विभाग के शनिवार को कुछ जिलों में मौसम के आरेंज और कुछ जिलों में यलो अलर्ट के द़ृष्टिगत जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने का पत्र भेजा है। इसमें मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिकूल मौसम होने पर प्रतिबंधित या नियंत्रित करने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्र में आवागमन को नियंत्रित करते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरतने का उल्लेख किया गया है।
Trending
आतंकी हमले की धमकी या बड़ी साजिश? चंडीगढ़ कांड के बाद देहरादून में सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई अपनी सक्रियता
नैनीताल पर्यटन उद्योग को मिला बड़ा बढ़ावा
हरियाणा में 6 दिन की खपत पर 78 करोड़ का बिल
राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में विनोद सुयाल: उत्तराखंड के युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए नई टीम तैयार
जेंडर एक्सप्रेशन की चुनौतियों पर हिना बलोच
राज्य आपातकालीन केंद्र ने उत्तराखंड में संभावित ओलावृष्टि के लिए डीएम को सतर्क किया
मुख्यमंत्री धामी ने परखा तैयारियों का जायजा: 14 अप्रैल को पीएम मोदी के हाथों होगा विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
सत्ता के सूखे को खत्म करने की चुनौती: उत्तराखंड कांग्रेस में अनुभवी दिग्गजों के बीच की खाई पाटने में पसीने छूट रहे