नोएडा। यूपी के नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 में दादरी रोड के पास सर्विस रोड पर कार में युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने गोली मारकर आत्महत्या की है। दोनों की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर के गली नंबर दो में रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई। युवती सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। पुलिस के मुताबिक राहगीर ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे अल्ट्रोज मॉडल की सफेद कार में दो लोगों के लहूलुहान अवस्था में होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक थी। पुलिस ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए। युवक के हाथ में पिस्टल मिली और दोनों के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह खूनी कदम दोनों ने क्यों उठाया और पिस्तौल उनके पास कहां से आई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।
Trending
नैनीताल में स्कूलों के लिए नई नियमावली: ड्रेस और किताबों के नाम पर होने वाली अवैध वसूली पर प्रतिबंध
क्या उत्तराखंड बनेगा जनसंख्या कानून वाला अगला राज्य? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए बड़े संकेत
सदन में गूंजा मिलावट का मुद्दा: कैंसर के खतरों को कम करने के लिए रसायनों के उपयोग पर लगेगी पाबंदी
गैस आपूर्ति के मुद्दे पर सदन के बाहर और अंदर हंगामा: विधानसभा की सीढ़ियों पर कांग्रेसी विधायकों का शक्ति प्रदर्शन
सांस्कृतिक संध्या और योग साधना: ऋषिकेश में सात दिनों तक चलेगा योग और लोक कला का महापर्व
उत्तराखंड के स्कूलों में छात्रों का टोटा: घटती संख्या के बीच नई भर्ती के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी बनी अनिवार्य
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में भी हाहाकार: उत्तराखंड को नहीं मिल रही मांग के अनुसार बिजली, इंडस्ट्रीज में काम प्रभावित
रुचि मोहन रयाल ने दी जानकारी: उत्तराखंड में अनियमितताओं के विरुद्ध अभियान जारी, 4 मामलों में हुई बड़ी कानूनी कार्रवाई