देहरादून: उत्तराखंड में एलपीजी और ईंधन की कालाबाजारी तथा अवैध भंडारण पर लगाम लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने व्यापक अभियान चलाया। विभाग की टीमों ने राज्य के विभिन्न जिलों में सघन निरीक्षण करते हुए कई जगह छापेमारी की, जिसमें बड़ी संख्या में सिलिंडर जब्त किए गए और अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई भी की गई। विभाग के आयुक्त रुचि मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 12 मार्च के बीच प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 280 स्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 58 जगहों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में 74 एलपीजी सिलिंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान विभाग को कुछ स्थानों पर गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण के संकेत भी मिले। इस कार्रवाई में एक कांटा (वजन माप उपकरण) और दो रिफिलिंग किट भी जब्त की गईं, जिनका उपयोग गैस सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की गतिविधियां न केवल उपभोक्ताओं के लिए जोखिम भरी होती हैं, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग ने चार मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। साथ ही अनियमितताओं में लिप्त पाए गए लोगों से 4600 रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
चारधाम यात्रा पर जाने से पहले जान लें ये नियम: ऋषिकेश में हाईलेवल बैठक के बाद प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 'डिजिटल क्रांति': शुरू होंगे 50 'स्विफ्ट स्कूल', 1000 छात्रों को मिलेंगे मुफ्त लैपटॉप
उत्तराखंड के पर्यटन को लगे पंख: पंतनगर एयरपोर्ट से हेली सेवा शुरू, नौकुचियाताल के लिए भरी पहली उड़ान
जसपुर में 'वीरांगना' बनाम 'महाराज' की मूर्ति पर संग्राम: आदेश चौहान और शैलेंद्र मोहन सिंघल के समर्थक भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा
'लाटी' की कला में दिखी देवभूमि की आस्था: पीएम मोदी को भेंट किया गया नंदा देवी राजजात का विशेष प्रतीक, धोनी भी हैं मुरीद
देवभूमि में टीटी का महाकुंभ: देहरादून में 87वीं नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य आगाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
होनहार युवक की मौत से सदमे में परिवार, हरिद्वार में नौकरी का इंटरव्यू देने पहुँचा था उत्तर प्रदेश का यश।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने धर्म परिवर्तन का खेल, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को किया न्यायालय में पेश।
रुचि मोहन रयाल ने दी जानकारी: उत्तराखंड में अनियमितताओं के विरुद्ध अभियान जारी, 4 मामलों में हुई बड़ी कानूनी कार्रवाई
- by News Desk
- Mar 13, 2026