देहरादून। उत्तराखण्ड के साथ ही देशभर में कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। ऐसे में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 मार्च से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों, खासकर गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गर्मी और लू का असर जारी रहने की आशंका भी बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 15 से 18 मार्च के बीच इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
Trending
जापान सरकार ने उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की
मुख्यमंत्री धामी ने सदन में दिखाई उदारता, बजट पर चर्चा के लिए विपक्ष को दिया पर्याप्त समय और मौका
उत्तराखंड शासन ने दी वित्तीय मंजूरी, जौलीग्रांट एसडीआरएफ मुख्यालय में शुरू होंगे आउटडोर ट्रेनिंग के काम
देहरादून एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत और फिर किसान संवाद, 50 मिनट तक वर्चुअल जुड़े रहे धामी
एलपीजी स्टॉक की कोई कमी नहीं, प्रमुख सचिव ने कालाबाजारी और अवैध रिफलिंग को रोकने के लिए बनाए नियम
NSA हिरासत हटने के बाद सोनम वांगचुक होंगे रिहा
आयात प्रभावित होने से LPG सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखण्ड में बारिश की संभावना