नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि ज्यूरिख जा रहे स्विस एयर के विमान के लेफ्ट लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देख पायलट ने टेक-ऑफ को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के दौरान हुई अफरा-तफरी में चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विमान रनवे पर उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक विमान के बाएं लैंडिंग गियर से गहरा धुआं उठता दिखाई दिया। चालक दल ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेक-ऑफ रद्द कर दिया। विमान के सभी 7 एग्जिट गेट खोल दिए गए और यात्रियों को स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला जाने लगा। मौके पर तुरंत टीएफटी फायर टेंडर्स को रवाना किया गया ताकि किसी भी तरह की आग पर काबू पाया जा सके। विमान में सवार कुल 232 लोगों में से 227 को सुरक्षित निकालकर डायल के विशेष रिसेप्शन सेंटर में शिफ्ट किया गया। निकासी की इस प्रक्रिया के दौरान 4 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक का उपचार एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में ही किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल ने क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर और मल्टी एजेंसी रिस्पांस टीम को सक्रिय कर दिया था।
Trending
उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी, 18 प्रस्तावों पर मुहर, परिवहन से शिक्षा तक कई अहम बदलाव
धामी सरकार का बड़ा फैसला: 20 साल बाद बढ़ा उद्योगों के 3 लाख श्रमिकों का वेतन
उत्तराखंड पर्यटन समाचार: पर्यटकों की छोटी सी कोशिश पर्यावरण संरक्षण में बनेगी बड़ा कदम, गंदगी से बचें
UKSSSC एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि अपडेट: 3 मई की परीक्षा स्थगित, जानिए कब होगा अगला एग्जाम
क्या 30 मई के बाद खुल जाएगा गर्जिया मंदिर? जानिए निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और संभावित उद्घाटन तिथि
मुंबई केस में तरबूज का सैंपल जांच के लिए भेजा गया
4400 मीटर से ऊंचे स्थानों पर जमेगी बर्फ की परत, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले 48 घंटे अहम
उत्तराखंड एफडीए अलर्ट: चारधाम यात्रियों को रसायनों वाले फल खिलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी