नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को राज्यसभा में करारा झटका लगा है। पार्टी के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में इन नेताओं के नाम बीजेपी सांसदों की सूची में शामिल कर लिए गए हैं। बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों में अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता के नाम शामिल हैं। इन सात सांसदों के शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी की कुल संख्या बढ़कर 113 हो गई है, जिनमें पांच सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत हैं। इससे पहले शुक्रवार को राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने सार्वजनिक रूप से बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इन सांसदों का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी, जो अब आधिकारिक मंजूरी के बाद और भी बढ़ गई है। इस घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी की राज्यसभा में स्थिति काफी कमजोर हो गई है। अब पार्टी के पास महज तीन सांसद ही शेष रह गए हैं, जिनमें संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह शामिल हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटनाक्रम को गैर-कानूनी करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दल.बदल नियमों के खिलाफ है और संबंधित सांसदों की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। उनका कहना है कि बीजेपी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए इन सांसदों को अपने पाले में लिया है। हालांकि इन सभी आपत्तियों के बावजूद राज्यसभा चेयरमैन द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद यह बदलाव अब औपचारिक रूप से लागू हो चुका है।
Trending
शूकरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारी पर लगाम, काशीपुर फार्म में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
ग्लेशियरों को पिघलने से बचाना बड़ी चुनौती, वनाग्नि से निकलने वाला कार्बन बन सकता है बड़ी तबाही का कारण
प्रधानाध्यापकों की भारी कमी से जूझते उत्तराखंड के स्कूल, कैबिनेट ने अध्यादेश के प्रस्ताव पर लगाई अंतिम मुहर
बर्फीली हवाओं के बीच चारधाम यात्रा का शबाब, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या ने तोड़े पिछले कई रिकॉर्ड
उत्तराखंड में बिजली संकट खत्म करने की तैयारी, केंद्र से मिली 150 मेगावाट बिजली बनेगी बड़ा सहारा
जंगली वनस्पतियों से उच्च गुणवत्ता और औषधीय शहद उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
वन दरोगा की योग्यता बढ़ाने से संरक्षण कार्यों में बेहतर परिणाम की उम्मीद
पहाड़ों में लौटी सर्दी: मसूरी में भारी ओलावृष्टि से बिछी सफेद चादर, बारिश ने चटाई गर्मी को धूल