हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। एक युवक और एक युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है। युवक और युवती के शव हल्द्वानी मंडी परिसर के अंदर मिले हैं। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और कोतवाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस दोनों की शिनाख्त में जुटी है। युवक और युवती के शव जिसने भी देखे उनका दिल दहल गया। हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से उनके सिर कुचल दिए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह श्रमिक मंडी इलाके में काम करने पहुंचे थे। उन्होंने ही सबसे पहले दोनों के शव देखे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस के अनुसार युवती की उम्र प्रारंभिक तौर पर करीब 21-22 साल लग रही है। युवक 25 साल का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार युवक की जेब से अल्मोड़ा जिले की एक आईडी मिली है। इस आईडी के आधार पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती के शव से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जो शिनाख्त में मददगार साबित हो सके।
Trending
राज्यसभा एंट्री से पुराना लक्ष्य पूरा करना चाहते हैं नीतीश
ईरान के पलटवार से यूएस-इजरायली ठिकानों पर धमाके
रुद्रपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी कंपनी के गार्ड की मौत
अस्थिर कारोबार में सेंसेक्स 1,671 अंक लुढ़का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को होली की बधाई
एटा त्रासदी: होली पर सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत
राधे-राधे के जयकारों और रंगों से गूंजा नैनीताल
खाड़ी में रह रहे भारतीयों से कंट्रोल रूम से संपर्क में रहने की अपील