नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी ‘मृदुल’ के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई स्व. साधु शरण तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने स्व. साधु शरण तिवारी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सांसद मनोज तिवारी के परिवार में हुए इस असामयिक दुखद निधन पर शोक जताने के लिए दिल्ली स्थित आवास पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों का आना-जाना जारी है। मुख्यमंत्री धामी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार और राज्य परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Trending
चुनावी राज्यों में महा-जनगणना की तारीखों का हुआ एलान: उत्तराखंड के गैर-बर्फीले क्षेत्रों में 1 दिसंबर से शुरू होगा काम, अधिसूचना जारी
हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद में गरमाई सियासत: कल सीएम आवास घेरेगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी पहुंचीं देहरादून
उत्तराखंड सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफा: 'अग्निवीर सेल' के गठन को दी मंजूरी, सेवानिवृत्ति के बाद सेना के वीरों को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
उत्तराखंड सरकार का रोजगार पर महा-रिकॉर्ड: पारदर्शी प्रक्रिया से 35,000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
भावनगर में हत्या के आरोपी की पुलिस ने सार्वजनिक रूप से पिटाई की
संस्कृत के महामनीषी आचार्य दिनेश चंद्र जोशी का जन्म शताब्दी वर्ष: केंद्र सरकार ने डाक टिकट जारी कर दिया सम्मान
दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी के निवास पहुंचे सीएम धामी, भाई साधु शरण तिवारी के चित्र पर अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
माउंट त्रिशूल की 23,360 फीट ऊंची चोटी फतह करने निकले 'बंगाल सैपर्स',रुड़की से हरी झंडी दिखाकर रवाना
दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी के निवास पहुंचे सीएम धामी, भाई साधु शरण तिवारी के चित्र पर अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
- by News Desk
- Sep 06, 2026