बागेश्वर/कपकोट। शराब के नशे में अगर शिक्षक ही धुत होने लगे तो बच्चों का भविष्य क्या होगा आप अंदाजा ही लगा सकते हैं। कपकोट के ग्राम हम्टीकापड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विरुवा बिनौला के दो अध्यापकों का वीडियो वायरल हुआ है, जहां एक स्कूल में दो शिक्षकों का शराब पीकर आने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मामला बेहद गंभीर प्रवृत्ति का है, शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक, दोनों शिक्षकों की खून की जांच हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
Trending
नैनीताल हादसा: टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने के बाद चालक गिरफ्तार
चमोली टनल त्रासदी: अप्रैल में बजी शादी की शहनाई, कुछ महीनों में मातम
झारखंड खनिज विधेयक विवाद: सोरेन बोले- बदलाव से राज्य का राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी
छात्र नेताओं का बड़ा दावा: पुलिस केस और एफआईआर के जरिए आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा रांची प्रशासन
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: विशेष अभियान में 342 संदिग्ध दबोचे गए, 172 पहुंचे जेल
राज्यपाल की कुलपतियों को सख्त हिदायत: सिर्फ डिग्री बांटना मकसद न हो, शोध और नवाचार से गढ़ें 'विकसित भारत 2047' का भविष्य
उत्तराखंड में 'नारी शक्ति' का नया अध्याय: 3 लाख से अधिक महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी', 2026-27 के लिए तय हुआ नया लक्ष्य
बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: बीजेपी सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा विशाल बोल्डर, बाल-बाल बचे गढ़वाल सांसद
बागेश्वर/कपकोट: शराब पीकर दो टीचरों ने स्कूल में किया ड्रामा, डीएम ने किया दोनों को निलंबित
- by Admin
- Feb 11, 2025