किच्छा। ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा तहसील स्थित चर्चित खान फार्म भूमि विवाद में प्रशासन ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले दोनों पक्ष एडीएम पंकज उपाध्याय के समक्ष अपने-अपने स्वामित्व संबंधी दस्तावेज लेकर पहुंचे, जहां सुनवाई के दौरान सभी अभिलेख प्रस्तुत किए गए। प्रारंभिक जांच के बाद एडीएम ने स्पष्ट किया कि विस्तृत जांच पूरी होने तक विवादित भूमि की वर्तमान स्थिति में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि एक जुलाई को इस भूमि को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी सायरा वाड्रा और नसरिन सांगा के बीच विवाद सामने आया था। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खान फार्म के बाहर पहुंच गए थे, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी। बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ एडीएम कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। सायरा वाड्रा की ओर से अधिवक्ता पीयूष पंत और नसरिन सांगा की ओर से अधिवक्ता शुभम छाबड़ा ने अपना पक्ष रखते हुए संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। सुनवाई के दौरान तहसील परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी भारी भीड़ मौजूद रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने खान फार्म के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व अभिलेखों और सभी दस्तावेजों का निष्पक्ष परीक्षण किया जा रहा है। जांच पूरी होने और तथ्य स्पष्ट होने के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।तब तक दोनों पक्षों को विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश प्रभावी रहेंगे।
Trending
डीएसपी के नेतृत्व में काम कर रही विशेष तकनीकी सेल ने सनसनीखेज हत्याकांड की जांच को सफलतापूर्वक किया पूरा
श्रावणी मेला गंतव्यों पर पहुंचने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए पारदर्शी संचार अवसंरचना को बढ़ावा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डिजिटल ट्रैकिंग रूम करेंगे रांची के संस्थागत कचरा मेट्रिक्स की निगरानी
पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड ग्रामीण आउटरीच कार्यक्रमों को दी गई नई दिशा
समीक्षा रिपोर्ट में सामने आई माध्यमिक एवं प्रारंभिक संस्थागत शाखाओं में जिम्मेदार अधिकारियों की भारी कमी
उत्तराखंड नागरिक आपूर्ति अधिकारियों ने फर्जी वीडियो के डर को किया दूर, उचित दर दुकानों में बहाल किया जनविश्वास
भर्ती माफियाओं पर सख्त कार्रवाई से उत्तराखंड राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निष्पक्ष मूल्यांकन प्रणाली सुनिश्चित
इस पवित्र सीजन में हरिद्वार पहुंचने वाले भगवान शिव के भक्तों के लिए भव्य स्वागत समारोह